हमारी सेवा

हम किन क्षेत्रों में सेवा का प्रयास करेंगे?

Volunteer जरूरत पहचानता है। सेवा टीम उचित सहायता तक पहुँचाने का प्रयास करती है।

1. स्वास्थ्य सेवा

बीमारी, इलाज, अस्पताल या स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता

बीमारी, इलाज, अस्पताल या स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता के समय जरूरतमंद व्यक्ति तक उचित स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सहायता पहुँचाने का प्रयास।

Volunteers अपने क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों की पहचान करेंगे, उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता को समझेंगे और संबंधित टीम तक जानकारी पहुँचाएंगे। वे अस्पताल, डॉक्टर, जांच, दवाइयों तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की उपलब्ध जानकारी देने और आवश्यक सेवाओं से संपर्क कराने में सहयोग करेंगे। जरूरत पड़ने पर अस्पताल जाने की प्रक्रिया समझाने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और परिवार को उपलब्ध सहायता से जोड़ने में भी मदद करेंगे। गंभीर या आपात स्थिति में Volunteer स्वयं इलाज करने के बजाय व्यक्ति को तुरंत उचित चिकित्सा सेवा लेने के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

Volunteers का मुख्य कार्य समस्या की पहचान, सही जानकारी देना, संबंधित स्वास्थ्य सेवा से जोड़ना और आवश्यकता पड़ने पर सहायता की प्रक्रिया में सहयोग करना होगा।

Volunteer बनें

2. शिक्षा

किसी बच्चे की पढ़ाई मजबूरी में न रुके

किसी बच्चे में प्रतिभा है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति उसकी पढ़ाई के रास्ते में आ रही है। किसी विद्यार्थी को पढ़ाई में सहायता चाहिए। किसी को Coaching या Career Guidance की जरूरत है। किसी बच्चे के माता-पिता का सहारा नहीं है। किसी परिवार के पास शिक्षा का खर्च उठाने की क्षमता नहीं है।

ऐसे मामलों में Volunteer बच्चे की स्थिति हमारी टीम तक पहुँचाएगा।

जहाँ संभव होगा, हम:

  • शिक्षा संबंधी सहायता
  • Coaching या अध्ययन सहायता से जोड़ने
  • Scholarship और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी
  • किताबों एवं अध्ययन सामग्री की व्यवस्था में सहयोग
  • योग्य विद्यार्थियों को उपलब्ध संस्थाओं/सहायता समूहों से जोड़ने
  • विशेष परिस्थितियों में बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने के लिए सहयोग जुटाने

सिर्फ इसलिए किसी बच्चे की शिक्षा न रुके कि उसके पास पर्याप्त साधन नहीं हैं।

Volunteer बनें

3. कानून और न्याय

जरूरत पड़ने पर कानूनी मार्गदर्शन

कई बार गरीब या सामान्य परिवार अपनी समस्या लेकर सही कानूनी व्यक्ति तक नहीं पहुँच पाता। जमीन-जायदाद का विवाद हो, पारिवारिक मामला हो, किसी दस्तावेज की समस्या हो या किसी अन्य कानूनी विषय में मार्गदर्शन चाहिए—

ऐसे मामलों के लिए एक कानूनी सहायता Helpline और सहयोगी Lawyers का नेटवर्क विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। जरूरत के अनुसार व्यक्ति को उचित कानूनी मार्गदर्शन और संबंधित सहायता तक पहुँचाने में सहयोग किया जाएगा।

किसी व्यक्ति को केवल इसलिए अपने अधिकारों से वंचित नहीं होना चाहिए क्योंकि उसे सही कानूनी जानकारी नहीं मिल पाई।

Volunteer बनें

4. पुलिस एवं प्रशासनिक सहायता

सही प्रक्रिया, सही कार्यालय

कई ग्रामीण परिवार अपनी समस्या लेकर पुलिस स्टेशन या सरकारी कार्यालय तक पहुँचने में संकोच करते हैं या उन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती।

वह हमारे Volunteer या सेवा Helpline से संपर्क कर सकता है। हमारी टीम उपलब्ध प्रक्रिया और उचित माध्यम की जानकारी देने तथा संबंधित विभाग/अधिकारी तक मामला पहुँचाने में सहयोग करेगी।

यदि किसी व्यक्ति को:

  • पुलिस से संबंधित सहायता
  • प्रशासनिक समस्या
  • किसी शिकायत या आवेदन को उचित कार्यालय तक पहुँचाने में मार्गदर्शन
  • किसी घटना में हुए नुकसान पर सहयोग
  • किसी सरकारी कार्यालय में प्रक्रिया समझने में सहायता

हम कानून और प्रशासनिक व्यवस्था का सम्मान करते हुए जरूरतमंद व्यक्ति को सही रास्ते तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

Volunteer बनें

5. आर्थिक कठिनाई में स्वास्थ्य सहायता

इलाज का खर्च उठाने में कठिनाई

इलाज का खर्च उठाने में कठिनाई होने पर जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य योजनाओं, सहायता संस्थाओं और अन्य उपलब्ध संसाधनों तक पहुँच बनाने में सहयोग।

Volunteers जरूरतमंद व्यक्ति की स्थिति और आवश्यकता की जानकारी टीम तक पहुँचाएंगे तथा पात्रता के अनुसार उपलब्ध सरकारी योजनाओं, अस्पतालों और सहायता के विकल्पों की जानकारी देने में मदद करेंगे। जहाँ संभव हो, उपलब्ध संसाधनों और सहायता के माध्यम से इलाज से जुड़ी आर्थिक कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई जरूरतमंद व्यक्ति उपलब्ध स्वास्थ्य सहायता और उपचार के विकल्पों से अनजान या वंचित न रह जाए।

Volunteer बनें

6. आपदा राहत

संकट के समय सबसे पहले साथ

बाढ़, आग, महामारी या किसी अन्य बड़ी आपदा के समय सबसे ज्यादा जरूरत होती है तत्काल सहायता की। ऐसे समय में हमारा Volunteer Network स्थानीय स्तर पर लोगों की जरूरत की जानकारी टीम तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

संकट के समय सबसे बड़ी सेवा यही है कि मदद सही व्यक्ति तक सही समय पर पहुँचे।

स्थिति के अनुसार:

  • राशन एवं आवश्यक सामग्री
  • जरूरतमंद परिवारों की पहचान
  • चिकित्सा सहायता से संपर्क
  • सुरक्षित स्थान तक पहुँचने में सहयोग
  • राहत सामग्री वितरण
  • प्रशासन एवं संबंधित राहत एजेंसियों से समन्वय

संकट के समय सबसे बड़ी सेवा यही है कि मदद सही व्यक्ति तक सही समय पर पहुँचे।

Volunteer बनें

7. सरकारी योजनाएँ

हकदार व्यक्ति अपने हक से वंचित न रहे

सरकार की कई योजनाएँ जरूरतमंद लोगों के लिए होती हैं, लेकिन जानकारी, दस्तावेज या प्रक्रिया की कठिनाई के कारण कई पात्र लोग उनका लाभ नहीं ले पाते। यदि कोई व्यक्ति किसी सरकारी योजना के लिए पात्र है लेकिन उसे लाभ नहीं मिल रहा, तो वह हमारे Volunteer के माध्यम से अपनी समस्या हमारी टीम तक पहुँचा सकता है।

हम योजना की जानकारी और उचित प्रक्रिया तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

हम:

  • योजना की जानकारी समझाने
  • पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने
  • आवेदन प्रक्रिया समझाने
  • संबंधित सरकारी विभाग तक पहुँचने में सहयोग
  • आवेदन/शिकायत की उचित स्थिति जानने में सहायता

सरकारी योजना किसी पर एहसान नहीं—यदि कोई व्यक्ति पात्र है, तो उसे अपने अधिकार की जानकारी और उचित प्रक्रिया तक पहुँच मिलनी चाहिए।

Volunteer बनें